हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, जून 17 -- बिहार के चर्चित टेंडर घोटाले में भ्रष्ट ठेकेदार रिशु श्री को अब विशेष निगरानी इकाई के टेढ़े सवालों से दो-चार होनाा होगा। ऐसी उम्मीद है कि एसवीयू की सख्त पूछताछ में रिशु श्री इस घोटाले को लेकर कई बड़े खुलासे कर सकता है। टेंडर घोटाले में अब तक ठेकेदार रिशु श्री के अलावा जांच एजेंसियों के हाथ कई बड़े अधिकारियों के गर्दन तक पहुंच चुकी है। अब इस घोटाले में आगे कि अहम पूछताछ के लिए ठेकेदार रिशु श्री उर्फ रंजन सिन्हा का रिमांड एसवीयू (विशेष निगरानी इकाई) को मिल गया है। निगरानी कोर्ट ने मंगलवार को बेऊर जेल में बंद रिशुश्री से पूछताछ के लिए पांच दिनों के पुलिस रिमांड पर लेने की अनुमति एसवीयू को दे दी। इसके बाद एसवीयू की टीम बेऊर जेल पहुंची और रिशु श्री को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। एसवीयू ने सोमवार को ठेकेदार रि...