उन्नाव, अप्रैल 18 -- उन्नाव, संवाददाता। उन्नाव नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, जहां पहले से बनी सड़कों के नाम पर दोबारा टेंडर जारी करने और नई बस्तियों में कथित तौर पर निजी लाभ पहुंचाने के आरोप लगे हैं। सभासदों ने न सिर्फ टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी का दावा किया है, बल्कि वार्ड संख्या तक गलत दर्ज होने से पूरे सिस्टम की पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं।शिकायतकर्ता नगरपालिका उन्नाव के सभासद बृजेश पांडेय, हिना, लक्ष्मी देवी आदि का कहना है कि नई बस्तियों में जहां अभी प्लॉटिंग चल रही है, वहां सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिए गए। यह भी पढ़ें- टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप, शिकायत कई ऐसी सड़कों के लिए भी निविदा निकाली गई, जिनका निर्माण पहले ही पूरा हो चुका है। गांधी नगर क्षेत्र का उदाहरण देते हुए बताया गया कि...