हिन्दुस्तान ब्यूरो, जून 24 -- बिहार के चर्चित टेंडर घोटाला में विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने चार्जशीट दायर कर दी है। लगभग 4 हजार पेज के आरोप पत्र में एसवीयू ने ठेकेदार रिशु श्री और आईएएस संजीव हंस समेत कुल 7 लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मुमुक्षु चौधरी, इंजीनियर तारिणी दास एवं उमेश कुमार सिंह के अलावा रिशु श्री के सहयोगी संतोष कुमार एवं पवन कुमार का नाम शामिल है। विशेष निगरानी इकाई के एडीजी पंकज कुमार दराद ने बुधवार को पटना में आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस मामले की विस्तृत जांच की गई। सभी आरोपियों की भूमिका और उनसे जुड़े साक्ष्यों को खंगाला गया। इसके बाद चार्जशीट तैयार कर उसे कोर्ट में दायर किया गया। उन्होंने बताया कि चार्जशीटेड आरोपियों में से पांच अभी जेल में हैं। जबकि, इन...