पटना, जून 10 -- बिहार के चर्चित टेंडर घोटाले में विशेष निगरानी ईकाई ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई द्वारा तीन आरोपित अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मुमुक्षु चौधरी, भवन निर्माण विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता तारिणी दास और नगर विकास एवं आवास विभाग के कार्यपालक अभियंता उमेश कुमार सिंह शामिल हैं। बता दें कि इससे पहले ईडी की छापेमारी में तारिणी दास के ठिकानों से करीब 8.50 करोड़ नकद, मुमुक्षु चौधरी के ठिकानों से दो करोड़ नकद और उमेश कुमार सिंह के ठिकाने से करीब एक करोड रुपये नकद बरामद हुए थे। इसके अलावा भी इनके खिलाफ टेंडर घोटाले में कई संलिप्तताएं सामने आई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...