गिरडीह, मार्च 21 -- सियाटांड़, प्रतिनिधि। बेंगाबाद-चतरो मुख्य मार्ग की दुर्दशा दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। इससे इस सड़क से हर दिन गुज़रनेवाले लोगों का ग़ुस्सा भी बढ़ता जा रहा है। गुस्सा बढ़े भी क्यों नहीं, जब टेंडर के सात महीने बीतने को है और मरम्मत कार्य पूरा नहीं किया जा सका है। बताते चलें कि बिहार-झारखंड के लिए व्यवसायिक दृष्टिकोण से यह मार्ग लाइफलाइन मानी जाती है। जिस पर हर रोज हजारों ट्रक बिहार-झारखंड के लिए आवाजाही करते हैं। उक्त सड़क पर वर्तमान में सैकड़ों छोटे-बड़े गड्ढे हैं। जिसमें कई गड्ढे को बरसात के समय मीडिया व नेताओं के दबाव के कारण बोल्डर व डस्ट से भरा गया था जो अब बाहर निकलकर खतरनाक रुप ले चुका है। बोल्डर से जहां वाहनों की आवाजाही में परेशानी होती है। वहीं डस्ट के कारण स्थानीय ग्रामीण व व्यवसायी परेशान हैं। उड़ते धूल-कणों स...