धनबाद, अप्रैल 7 -- धनबाद नगर निगम का खेल निराला है। शहर की पार्किंग में शुल्क वसूलने के लिए के लिए नगर निगम ने नीलामी की प्रक्रिया 30 मार्च को पूरी कर ली। लगभग छह दिन बाद भी संवेदकों द्वारा पैसे नहीं जमा करने की वजह से अभी तक निगम वर्कऑर्डर नहीं दे पा रहा है। नतीजा, कहीं भी पार्किंग शुल्क की वसूली नहीं हो रही है। पिछले छह दिनों से हर दिन निगम को लगभग 50 हजार रुपए का नुकसान हो रहा है। निगम ने शहर की 17 पार्किंग के लिए ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया फरवरी महीने से ही शुरू कर दी थी। 30 मार्च को लगभग 10 से अधिक पार्किंग के लिए नीलामी पूरी कर ली गई। जिन संवेदकों ने टेंडर हासिल किया, उन्हें शर्तों के अनुसार तीन दिनों के अंदर 90 प्रतिशत राशि जमा करनी थी। ऐसा नहीं करने पर उन्हें टेंडर से टर्मिनेट कर दिया जाना था, लेकिन नगर निगम ऐसा कर नहीं रहा है। निगम ...