धनबाद, मार्च 19 -- धनबाद, कार्यालय संवाददाता। टेंडर के बाद भी जमीन के अभाव में जलमीनार का निर्माण लटका है। इसके लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को जमीन नहीं मिल रही है। इस कारण काम ठप पड़ा है, जबकि विभाग ने अक्तबूर में ही टेंडर निकाल कर ठेकेदारों को काम आवंटित कर दिया है। एक साल में जलमीनार का निर्माण पूरा करना था। इस बाबत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता रंजीत ठाकुर का कहना है कि नगर निगम और अपर समाहर्ता को पत्र लिखा गया है। जमीन की एनओसी मिलने के बाद निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। छह जगहों पर बनेगी जलमीनार: विभागीय कर्मियों का कहना है कि डीएमएफटी फंड से छह जगहों पर जलमीनार बनेगी। पांडरपाला भरत चौक और कुसुम विहार में जलमीनार का निर्माण शुरू कर दिया गया है, जबकि जमीन की एनओसी कहीं से नहीं मिली है। जमीन की एनओसी जारी होने के बाद ही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.