टेंडर के बदले कमीशन के खेल में चार्जशीटेड 14 इंजीनियरों पर चलेगा मुकदमा
रांची, अप्रैल 3 -- रांची, संवाददाता। टेंडर के बदले कमीशन के खेल में 14 इंजीनियरों और अधिकारियों के खिलाफ दाखिल चार्जशीट पर पीएमएलए कोर्ट ने संज्ञान ले लिया है। अर्थात अब 14 आरोपियों पर मुकदमा चलेगा। संज्ञान के साथ ही समन जारी किया गया है।अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 30 अप्रैल निर्धारित की है। ईडी ने मामले में 17 मार्च को अदालत में पांचवीं पूरक चार्जशीट (अभियोजन शिकायत) दाखिल की थी। इसके साथ ही इस बहुचर्चित मामले में आरोपियों की कुल संख्या अब 36 पहुंच गई है। ईडी की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। विभाग में कमीशनखोरी का एक व्यवस्थित रैकेट चल रहा था। 3048 करोड़ रुपये के कुल टेंडर आवंटन के बदले ठेकेदारों से तीन प्रतिशत फिक्स कमीशन वसूला जाता था। अब तक की जांच में 90 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोसिड ऑफ क्राइम स्थापित हो चुकी है। इसमें से 3...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.