अलीगढ़, फरवरी 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। ग्राम पंचायतों में साल 2024 में बनने वाली डिजिटल लाइब्रेरी टेंडर के झमेले में उलझ गई है। जनपद में ग्रामीण युवा प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना 408 पंचायत सचिवालय में होनी थी। जिसमें पहले चरण में 204 का लक्ष्य रखा गया। लेकिन दो साल का समय बीत जाने के बाद अभी तक मामला केवल टेंडर तक पहुंचा है। शासन स्तर से जनपद के 408 ग्राम पंचायत सचिवालय में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना को आदेश आया था। स्थानीय स्तर पर समिति बनाई गई, जिसने पंचायत सचिवालय चयनित किए। इसका ब्योरा शासन को भेजा गया। शासन से तय किया गया कि कंप्यूटर समेत अन्य की खरीद मुख्यालय से की जाएगी। जनपद स्तर पर केवल सामान की उपलब्धता कराई जाएगी। डिजिटल लाइब्रेरी केवल कागजी प्रक्रिया तक ही अभी सीमित है। धरातल पर लाइब्रेरी ...