उन्नाव, नवम्बर 19 -- उन्नाव, संवाददाता। ठंड ने जिले में दस्तक दे दी है, लेकिन अलाव जलाने की कवायद तीन नगर पालिकाओं में नजर नहीं आ रही है। लगातार तापमान में गिरावट और पछुआ हवाओं के चलने से सुबह-शाम के समय सिहरन बढ़ गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार की तुलना में बुधवार को रात और दिन के तापमान में एक-एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बताया जा रहा है कि अभी तक लकड़ी खरीदने की टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण अलाव जलने शुरू नहीं हुए हैं। हर साल ठंड शुरू होते ही पालिका प्रशासन शहर के चौक-चौराहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था करता था, लेकिन इस बार यह व्यवस्था नहीं दिखाई दे रही। आमतौर पर रात के समय लकड़ी जलाने के प्वाइंट चिन्हित किए जाते थे। हालात ऐसे हैं कि शाम को मजदूरी पेशे स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.