रांची, अप्रैल 28 -- रांची। पूर्व मंत्री आलमगीर आलम समेत अन्य से जुड़े टेंडर कमीशन से प्राप्त राशि की मनी लाउंड्रिंग करने के मामले में ईडी की ओर से गवाही जारी रही। पीएमएलए कोर्ट में मंगलवार को चर्चित मामले में सुनवाई के दौरान गवाही की प्रक्रिया आगे बढ़ी। जेल में बंद आरोपी आलमगीर आलम, संजीव लाल और जहांगीर आलम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया, जबकि आरोपी आलोक रंजन ने अदालत में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अन्य आरोपियों की ओर से उनके अधिवक्ताओं ने हाजिरी से छूट के लिए आवेदन दिया, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने गवाह मुन्ना कुमार और बिंदेश्वर राम की उपस्थिति दर्ज कराई। यह भी पढ़ें- जेटीडीसीएल घोटाले में के आरोपी को बेल नहीं इनमें से बिंदेश्वर राम, जो पहले पीडब्ल्यू-2 के रूप में गवाही दे चुके हैं। उनका शेष...