औरंगाबाद, फरवरी 26 -- बिहटा-औरंगाबाद रेल परियोजना संघर्ष समिति ने पूर्व मध्य रेलवे डेहरी ऑन सोन के उप मुख्य अभियंता निर्माण को ज्ञापन देकर बिहटा-औरंगाबाद नई रेल लाइन की वर्तमान स्थिति की जानकारी मांगी है तथा भूमि अधिग्रहण शुरू कर कार्य में तेजी लाने की मांग की है। समिति ने टेंडर और निर्माण प्रक्रिया की जानकारी समय-समय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस अथवा समाचार के माध्यम से सार्वजनिक करने तथा संभव होने पर संघर्ष समिति से भी साझा करने की बात कही है। साथ ही एक उच्च स्तरीय निगरानी समिति का गठन कर परियोजना की नियमित निगरानी करने, प्रशासनिक अड़चनों को दूर करने और कार्य प्रारंभ से समाप्ति तक निश्चित समयसीमा तय कर नियमित रिपोर्ट देने की मांग की गई है। उक्त जानकारी देते हुए समिति के केंद्रीय संयोजक अजय कुमार सहित अन्य सदस्यों ने भखरुआं बाजार रोड में आयोजित प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.