गाजीपुर, नवम्बर 30 -- कठवामोड़, हिन्दुस्तान संवाद। गांव में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला करने वाले तीन बाहरी बदमाशों को रविवार सुबह ग्रामीणों ने दबोच लिया और उनकी जमकर पिटाई करने के बाद उन्हें बिजली के खम्भे से बांध दिया। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने बदमाशों की दो स्कार्पियो को भी ईंट-पत्थर से कूंचकर क्षतिग्रस्त कर दिया। बवाल की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हालात को काबू में लाने के लिए काफी बीच बचाव किया, इसके बाद पकड़े गए बदमाशों को गाड़ी में बैठाकर थाने ले आई। गाड़ी में बैठाने के दौरान भी आक्रोशित ग्रामीणों ने तीनों बदमाशों को पुलिस की मौजूदगी में पीटा। जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। पुलिस की मौजूदगी में भी ग्रामीण आक्रोशित रहे। उनका कहना था कि वह बदमाशों के अपने हाथों से सबक सिखाएंगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.