फरीदाबाद, अप्रैल 23 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। गांव भूपगढ़ में टेंट हाउस का काम कर रहे एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। घायल की नाक की हड्डी टूटने सहित कई जगह चोटें आई हैं। पीड़ित ने पुलिस चौकी आईएमटी में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। गांव बड़ौली निवासी पवन कुमार ने दी शिकायत में बताया कि वह टेंट हाउस का काम करता है। 17 अप्रैल 2026 की शाम करीब 6:30 बजे गांव भूपगढ़ में उसके मजदूर राजू, तिलकराज व अन्य काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब होने पर कालीन बिछाने को लेकर रितिक के साथ कहासुनी हो गई। आरोप है कि रितिक, योगेश, कपिल, रुपेश और सोनल ने मिलकर मजदूरों को पकड़कर उनके साथ मारपीट और गाली-गलौच शुरू कर दी।सूचना मिलने पर पवन कुमार मौके पर पहुंचे तो देखा कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.