मुजफ्फरपुर, अप्रैल 7 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के सिकंदरपुर कुंडल बांध रोड स्थित घर में टेंट हाउस संचालक राजू सहनी (32) की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। कमरे में फंदे से लटका हुआ उसका शव बरामद हुआ। परिजन और स्थानीय लोगों की सूचना के बाद सिकंदरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल की जांच की। इस दौरान एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। टीम ने जांच कर मौके से कई साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने मोहल्ले में ही रहने वाले तीन पट्टीदारों पर आरोप लगाया है। इसमें कहा है कि तीनों राजू पर घर के बगल वाली दो कट्ठा जमीन औने-पौने दामों में लिखने का दबाव बना रहे थे। बीते दिनों आरोपितों ने अपने साथियों के साथ दादर में हथियार के बल पर...