मऊ, अप्रैल 19 -- पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। हलधरपुर थाना क्षेत्र की इटैली ग्राम पंचायत में टेंट हाउस के गोदाम में शुक्रवार की रात्रि अज्ञात कारणों से लगी आग दो लाख का सामान जलकर खाक हो गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शनिवार की सुबह घटना स्थल पर पहुंची राजस्व टीम ने हुई क्षति का आकलन किया। इटैली ग्राम पंचायत निवासी शेषनाथ राजभर अपने मकान में ही टेंट हाउस गोदाम बनाकर टेंट हाउस का व्यवसाय करते हैं। शुक्रवार की रात्रि टेंट हाउस के गोदाम से अचानक आग की तेज लपटे उठने लगी। रात 12 बजे आग की तेज लपटे गोदाम से उठने लगी तो परिवार के सदस्यों ने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और समरसेबल चालू कर ऐन केन प्रकारेण आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दो लाख का टेंट हाउस का सामान जलकर खाक हो चुका ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.