साहिबगंज, अप्रैल 28 -- राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के वार्ड नंबर 2 के नील कोठी, चैती दुर्गा मंदिर के पास सोमवार को देर रात लगभग 9 बजे एक टेंट हाउस के गोदाम में आग लग जाने से लाखों रुपए का सामान जल कर राख हो गया। मिली जानकारी के अनुसार नील कोठी निवासी शंकर घोष का टेंट हाउस का सारा सामान घर से लगभग 100 मिटर की दूरी पर गोदाम में अचानक आग लग गया।आस पास के लोगों एवं वहां से गुजर रहे कुछ लोगों के द्वारा इसकी सूचना टेंट संचालक शंकर घोष के परिजनों को दिया गया। परिजनों के द्वारा आकर देखा तो आज देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पूरे गोदाम को अपने चपेट में ले लिया। जिसके अंदर रखा 5 पीस जनरेटर, लगभग डेढ़ हजार प्लास्टिक चेयर, टेंट के कपड़े, बिछावन, आदि लाखों रुपए का टेंट का सामान,एक पल्सर बाइक आदि अन्य सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.