एटा, फरवरी 17 -- गांव पंचपुरा में सोमवार रात को टेंट हाउस की दुकान में भीषण आग लग गई। आग से लाखों रुपये का सामान जल गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। टेंट हाउस संचालक गुड्डू शाक्य ने बताया कि सोमवार रात को दुकान बंद कर घर चले गए थे देररात अज्ञात कारण से आग लग गई। इसकी जानकारी सुबह मंगलवार को ग्रामीणों से मिली। ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाया गया। पीड़ित के अनुसार आग की चपेट में आकर करीब 250 कुर्सियां, करीब 100 गद्दे, 100 रजाइयां, पांडाल सामग्री, टेंट मशीनें, साउंड बॉक्स सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नष्ट हो गए। पीड़ित के अनुसार अग्निकांड में करीब तीन से चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि ग्रामीण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.