नवादा, जून 9 -- रोह थाना क्षेत्र के शेखपुरा मोड़ पर स्थित एक टेंट हाउस की दुकान में चोरी हो गई। इसके विरोध में ग्रामीणों ने सोमवार को रोह-रूपौ पथ को जाम कर दिया। हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया।

घटना का विवरण शेखपुरा गांव निवासी विनोद यादव की शेखपुरा मोड़ पर राधिका डीजे नाम से टेंट की दुकान है। कहा जा रहा है पुत्र का एक्सीडेंट होने के बाद विनोद उसका इलाज करवाने बाहर गया था। जिसके कारण कई दिनों से दुकान बंद थी। इसी दौरान अपराधियों ने दुकान के पिछले हिस्से में सेंधमारी कर लाखों रुपए का सामान चुरा लिया।

ग्रामीणों की प्रतिक्रिया सोमवार की सुबह जब विनोद ने दुकान खोला तो अंदर का दृश्य देखकर अवाक रह गया। दुकान की पिछली दीवार का एक हिस्सा टूटा हुआ था और कई कीमती सामान चुरा लिया गया था। घटना...