मऊ, जून 19 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत नदवासराय क्षेत्र के जलईपुर में बुधवार की रात एक तिलकोत्सव कार्यक्रम के दौरान टेंट हाउस संचालक ने आयोजक पक्ष पर मारपीट कर उससे 38 हजार 400 रुपये छीन लेने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। कोपागंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर ताल नरजा निवासी सेराज खान टेंट हाउस का संचालन करते हैं। बुधवार को उनका टेंट स्थानीय कोतवाली अन्तर्गत जलईपुर निवासी राजा चौहान के यहां तिलकोत्सव कार्यक्रम में लगा हुआ था। टेंट हाउस संचालक सेराज ने आरोप लगाया है कि बुधवार की रात करीब साढ़े 11 बजे आयोजक पक्ष के लोग टेंट हाउस के श्रमिकों के साथ मारपीट करने लगे और इसी दौरान उन लोगों ने संचालक के साथ मारपीट की। साथ ही उसकी जेब में रखे 38 हजार 400 रुपये छीन लिए और जान से मारने की ध...