शाहजहांपुर, अप्रैल 29 -- बंडा। क्षेत्र के गांव नवापुर पुक्खी में टेंट लगाने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। पीड़ित शोभित कुमार के अनुसार 23 अप्रैल को वह अरविंद के खाली खेत में टेंट लगाना चाहता था, लेकिन मना करने पर उसने दूसरी जगह टेंट लगा लिया। 25 अप्रैल को इसी बात को लेकर कहासुनी हुई। आरोप है कि अरविंद, ऋषव मिश्रा, विवेक उर्फ लालू और मुकेश उर्फ लल्ला उसके दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर चारों ने लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- बंधक बनाकर सगे भाइयों पर कैंची और कांच की बोतल से हमला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...