गोपालगंज, अक्टूबर 4 -- कुचायकोट, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के सासामूसा इब्राहिम मेमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में शनिवार को वज्रपात से टेंट लगा रहे एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र के बलिवन सागर गांव निवासी दिलजान अंसारी का पुत्र सलीम अंसारी था। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सीओ मणिभूषण कुमार ने बताया कि चुनाव से जुड़े कार्य के लिए आईटीबीपी कंपनी अपने स्टाफ के रहने के लिए टेंट लगवा रही थी। इस दौरान अचानक वज्रपात से मजदूर सलीम अंसारी झुलस गया। बाद में इलाज के दौरान उसकी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.