बलिया, अप्रैल 20 -- बलिया। शहर के चौक-सिनेमा रोड पर सोमवार को मांगलिक कार्यक्रम को लेकर टेंट आदि लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बातचीत कर मामला सलटाया। बताया जाता है कि शहर के राजेंद्र नगर मोहल्ला के एक व्यक्ति का अग्रवाल धर्मशाला में मांगलिक कार्यक्रम होने वाला था। पड़ोस के एक अन्य व्यक्ति के यहां बेटी की बारात और बेटे का तिलक समारोह था लिहाजा उसने गली में 15 गुणे 75 फीट का टेंट लगाने के लिए नपा से अनुमति लिया था। हालांकि वह पूरी गली को ही जाम कर दिया लिहाजा अग्रवाल धर्मशाला का मुख्य गेट भी बंद हो गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गये और हंगामा होने लगा। इसकी सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बातचीत कर धर्मशाला के मुख्य गेट से टेंट को हटवाया जिसके बाद मामला शांत हो सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.