लखीमपुरखीरी, अप्रैल 8 -- भीरा थाना क्षेत्र के गांव मनहरिया स्थिति टेंट हाउस के गोदाम में आग लग गई, जिसमें टेंट का भरा हुआ लाखों रुपए का सामान जल कर राख हो गया। टेंट मलिक बब्बर सिंह पुत्र शिवचंद्र निवासी मनहरिया के भाई शंकर सिंह ने बताया कि अभी शादियों का सीजन चल ही रहा है। दो दिन पहले पास के गांव में बारात में कार्यक्रम लगा था। जहां से सामान ऐसे ही वापस आकर गोदाम में भर गया था। मौका पाकर लेबर जिसको धीरे-धीरे सही करते, लेकिन बीती रात किसी ने उस गोदाम को आग के हवाले कर दिया और लाखों का सामान जलकर राख हो गया। उसने यह भी बताया किया घटना बीती रात करीब दो बजे की है। वह गोदाम के पास वाले कमरे में लेटा था। गोदाम में आग लगने के बाद उसकी गर्माहट जब उसे महसूस हुई और धुआं आने लगा तो उसने बाहर निकल कर देखा तो आग की लपटे गोदाम में रखे सामान को राख कर र...