नोएडा, अप्रैल 7 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-70 स्थित बैंक्वेट हॉल परिसर में सोमवार देर रात साढ़े बारह बजे के करीब टेंट के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि वहां रखा टेंट और उससे जुड़ा सामान जलकर राख हो गया। दमकल की पांच गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सेक्टर-70 स्थित बैंक्वेट हॉल के प्रांगण में बने अस्थायी गोदाम से अचानक धुआं और लपटें उठने लगीं। आग की भयावहता को देखकर लोगों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन विभाग और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। आग बुझाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियों को लगाया गया। गोदाम में भारी मात्रा में टेंट होने के कारण आग तेजी से फैल रही थी, जिससे उसे नि...