फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 21 -- नवाबगंज, संवाददाता। राजा रामपुर मेई गांव में शनिवार की सुबह एक बड़ी घटना होते होते टल गयी। बारात आने से पहले स्वागत की तैयारियों में टेंट लगाये जाते समय टेट का पाइप हाईटेंशन लाइन से छू गया इससे पांच लोग झुलस गये। इनकी हालत गंभीर बनी हुयी है। इन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। राजा रामपुर मेई गांव में शाम को एक युवती की बारात आने को है। बारात के लिए टेंट लगाये जाने का काम हो रहा था। टेंट का सामान पिकअप पर रखा हुआ था जिसको उतारा जा रहा था। उतारते समय टेंट का पाइप हाईटेंशन लाइन से छू गया जिससे पांच लोग करंट की चपेट में आ गये। इससे गांव में हाहाकार मच गया। लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। निजी वाहन से झुलसे लोगों को इलाज के लिए लोहिया अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया है। इसमें राजा रामपुर मेई निवासी देव, मानपुर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.