बरेली, अक्टूबर 1 -- कैंट के उमरिया गांव में टेंट का काम करने के दौरान एक युवक 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नाजिम निवासी ग्राम खजुरिया, थाना बिथरी चैनपुर के रूप में हुई। मृतक के परिजनों ने टेंट कारोबारी इकबाल के बेटे पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि काम के दौरान इकबाल के बेटे ने खुद को तो बचा लिया, लेकिन नाजिम हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...