बांदा, मार्च 26 -- बांदा। संवाददाता अष्टमी पर्व पर देवी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। वहीं भीड़ का फायदा उठाकर एक महिला ने टेंट कारोबारी की पत्नी का पूजा करते समय धक्का मुक्की कर गले से मंगलसूत्र निकाल लिया। पूरी घटना का वीडियो मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित महिला ने नगर कोतवाली में शिकायती पत्र दिया है।शहर के नज़रबाग गूलरनाका मोहल्ला निवासी संपत्ति अग्रवाल पत्नी भैरव प्रसाद अग्रवाल ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि महेश्वरी देवी मंदिर में सुबह 8 बजे पूजन करने गई थी। इसी दौरान भीड़ में किसी महिला ने धक्का देकर मंगलसूत्र निकाल लिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। कार्रवाई की मांग की है। महिला थाना प्रभारी मोनी निषाद का कहना है कि मामला संज्ञान में हैं। मामले की जांच की ज...