लखनऊ, अप्रैल 7 -- उत्तर प्रदेश टेंट कैटर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन ने पुलिस प्रशासन पर शहरों में शादी वाले वाहनों को 'नो एंट्री' के नाम पर परेशान करने का आरोप लगाया। संगठन के अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि वाहनों को रोकने से समय पर काम पूरा करना मुश्किल होता है। उन्होंने सरकार से समस्या को दूर करने की मांग की। इस दौरान अन्य व्यापारियों ने कहा कि गैस न मिलने के कारण कैटरिंग का मीनू आधा करना पड़ा है, जिससे व्यापार में भारी गिरावट आई है। इससे हजारों कारीगरों का रोजगार भी छिन रहा है। बैठक में सात नए मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई और घोषणा की गई कि वर्ष 2026 का चौथा महाअधिवेशन इस बार कानपुर में आयोजित होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...