हरदोई, जुलाई 26 -- अतरौली, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम छावन में रविवार सुबह टेंट उखाड़ते समय एचटी लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम छावन निवासी देवलाल रविवार सुबह गांव के चौराहे पर एक दुकान के उद्घाटन समारोह के बाद टेंट हटाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान उनके हाथ में पकड़ा टेंट का लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से छू गया। पाइप में करंट उतरने से देवलाल गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरावन ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी जगदेयी, चार छोटे पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं। इंस्पेक्टर शिवाकांत पाण्डेय ने बताया कि ...