मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- मीनापुर। टेंगरारी निवासी सुजीत कुमार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान की संयुक्त प्रवेश परीक्षा में सफलता मिली है। उन्हें 626वीं रैंक मिली है। सफलता पर पिता विनोद साह और मां भोली देवी और बड़ा भाई संतोष कुमार सहित गांव में खुशी का माहौल है। महान गणितज्ञ आर्यभट्ट को अपना आदर्श मानने वाले सुजीत भी गणितज्ञ बनना चाहते हैं। सुजीत के पिता आभूषण कारोबारी हैं, जबकि मां गृहिणी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...