कानपुर, मार्च 1 -- कानपुर। आर्य नगर स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) मैदान पर टू व्हीलर और फोर व्हीलर एकादश के बीच मैच खेला गया। इसमें टू व्हीलर एकादश ने 14 रन से जीत दर्ज कर खिताब जीता। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टू व्हीलर एकादश ने निर्धारित 20 ओवर में 249 रन बनाए। टीम की ओर से मोहित ने 49 रन की शानदार पारी खेली। जवाब में फोर व्हीलर एकादश की टीम निर्धारित ओवर में 235 रन ही बना सकी। टीम की ओर से संदीप पाठक ने 65 रन बनाए। इससे पहले मैच का शुभारंभ उप्र ओलंपिक एसोसिएशन के डॉ. रजत आदित्य दीक्षित ने किया। वहीं, विजेता व उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सतीश निगम ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सोमनाथ यादव, विवेक शुक्ला आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.