बिहारशरीफ, जनवरी 27 -- 18 से 40 साल तक के युवा योजना का लें लाभ बिहारशरीफ, निज संवाददाता। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा व प्रशिक्षित युवा स्टडी किट के लिए 30 जनवरी तक आवेदन करें। जिला नियोजन पदाधिकारी आरिफ वक्कास ने कहा कि स्टडी किट के लिए 18 से 35 साल तक के तो टूल किट के लिए 18 से 40 साल तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए युवाओं को शैक्षणिक योग्यता से संबंधित और प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन का दस्तावेज देना होगा। इच्छुक युवा जिला नियोजनालय में आकर इसकी जानकारी ले सकते हैं। आवेदक की सलाना आय तीन लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.