मोतिहारी, अप्रैल 12 -- मोतिहारी। शहर के वार्ड 33 के बेगमपुर बेलखाना जज कॉलोनी के पीछे क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन वार्ड नंबर 33 के पार्षद प्रतिनिधि रोचक झा व वार्ड नंबर 23 के पार्षद सह पार्षद संघ अध्यक्ष संजू कुमार निषाद द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर हवाई अड्डा टीम और मजूरहा टीम के बीच क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें हवाई अड्डा टीम ने टॉस जीत और बालिंग लेने का निर्णय लिया। मजूरहां ने 8 विकेट खोकर130 रन बनाये। हवाई अड्डा टीम 6 विकेट से विजयी हुई। क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन में अरमान कुमार ,अजित कुमार, अरुण कुमार, धनंजय कुमार,राजू कुमार आदि जुटे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...