बागेश्वर, अगस्त 31 -- बागेश्वर। नुमाइशखेत मैदान में स्वर्गीय चंदन राम दास की स्मृति में आयोजित ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का सोमवार को दूसरा दिन रहा। माउंट बलजूली बागेश्वर और मुनस्यारी एफसी के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसे देखने बड़ी संख्या में खेल प्रेमी पहुंचे। मुख्य अतिथि नरेंद्र खेतवाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजकों के अनुसार विजेता टीम को 1.51 लाख और उपविजेता को 51 हजार रुपये की नकद धनराशि के साथ आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। मैच में रेफरी की भूमिका भूपाल नेगी और सनम पुन ने निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...