हजारीबाग, फरवरी 16 -- हजारीबाग, जिला प्रतिनिधि। जिले के तीन शिक्षकों का चयन झारखंड टीम में हुआ है। इसमें बास्केटबॉल में उत्क्रमित उच्च विद्यालय अंगो चुरचू के सहायक शिक्षक रौशन एलान मरांडी, शतरंज में केएन प्लस टू इचाक के सहायक शिक्षक नीलम आस्तिक एवं क्रिकेट में उत्क्रमित उच्च विद्यालय विजैया बरही के शारीरिक शिक्षक रौशन प्रसाद शामिल हैं। ऑल इंडिया सर्विस टूर्नामेंट दिल्ली में 17 से 23 फरवरी तक आयोजित होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...