महाराजगंज, फरवरी 23 -- नौतनवा/सोनौली (महराजगंज), हिन्दुस्तान संवाद। महराजगंज जिले के सोनौली थाना क्षेत्र के कुनसेरवा फ्लाईओवर के पास नौतनवा-सोनौली हाईवे पर रविवार को नेपाल के लुंबिनी से श्रावस्ती जा रही टूरिस्ट बस की चपेट में आने से सोनौली के एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। बस में श्रीलंका के 48 यात्री सवार थे। आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। सोनौली के पहुनी निवासी इब्राहिम अंसारी घर से सुबह नौतनवा जाने के लिए निकला था। कुनसेरवा चौराहे के निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास सोनौली से श्रावस्ती जा रही टूरिस्ट बस की चपेट में आ गया। इब्राहिम की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद एकत्रित भीड़ आक्रोशित हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग पर शव रखकर हंगामा करने लगी। लोग चालक के विरुद्ध कार्रवाई के साथ ही मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग प...