मैनपुरी, फरवरी 15 -- थाना क्षेत्र के मोटा रोड पर ग्राम टिकुरी के सामने एक तेज रफ्तार बाइक टूरिस्ट बस से टकरा गई। घटना में बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से किशोर के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिश ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसरोली निवासी सोयल पुत्र संजू निवासी भैंसरोली अपने साथी राशिद पुत्र अलाउद्दीन निवासी भैंसरोली के साथ भैंसरौली से बेवर की ओर जा रहा था। रास्ते में ग्राम टिकुरी के सामने मोटा रोड पर बेवर की ओर से जा रही एक टूरिस्ट बस से टक्कर हो गई। घटना में प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार बाइक की टक्कर होते ही बाइक सवार दोनों युवक गाड़ी से उछलकर बस के शीशे से जा टकराए। घटना में सोयल 16 वर्ष, राशिद 18 वर्ष गंभीर रूप से जख्मी ...