अयोध्या, अप्रैल 6 -- - जिले के विभिन्न मार्गो पर द्वार व टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर का होना है निर्माण - विभागों को समन्वय स्थापित करते हुए प्रस्तावों को अंतिम रूप देने का निर्देशअयोध्या, संवाददाता। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने कलेक्ट्रेट सभागार में टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर एवं प्रवेश द्वार निर्माण के लिए भूमि की उपलब्धता के संबंध में समीक्षा बैठक की। जिसमें श्रीराम द्वार, भरत द्वार, जटायु द्वार के निर्माण के लिए प्रस्तावित निजी भूमि, क्रय की गई भूमि एवं समाज की भूमि के उपलब्धता के सम्बंध में समीक्षा की गई।अयोध्या-रायबरेली मार्ग स्थित सोहावल तहसील में गरुड़ द्वार, अयोध्या-लखनऊ मार्ग पर श्रीराम द्वार, अयोध्या-प्रयागराज मार्ग पर भरत द्वार तथा अयोध्या-अंबेडकरनगर मार्ग पर जटायु द्वार स्थित है। बैठक के दौरान डीडी पर्यटन ने बताया कि ग्राम समाज की...