आगरा, मई 10 -- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने बीएससी (टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी ऑपरेशंस) के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की मुख्य व पुन: परीक्षा मई-2026 का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं सुबह की पाली आठ से 11 बजे तक होंगी। वहीं, चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा दोपहर की पाली 12 से तीन बजे तक होंगी। परीक्षा का आयोजन 12 मई से 18 मई तक किया जाएगा। यह भी पढ़ें- डीएवी समेत चार कॉलेज बने सीबीसीएस यूजी चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा केन्द्र

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...