अल्मोड़ा, मई 11 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। टूनाकोट ग्राम सभा में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान निशुल्क कूड़ेदान भी बांटे गए। ग्राम प्रधान नवीन मेहरा ने कूड़े के दुष्परिणाम बताए और गीले और सूखे कूड़े का अल अलग निस्तारण करने पर जोर दिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील मेहरा ने टूनाकोट को मॉडल पंचायत बनाने पर जोर दिया। वहां शोभा देवी, कमला देवी, शांति देवी, जानकी, चंद्रा देवी, भावना देवी, मीना, हंसी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...