नई दिल्ली, मई 28 -- जिस चीज से शरीर के सबसे खास हिस्से की सफाई की जाती है, अक्सर लोग उसकी सफाई करने में ही लापरवाही करते हैं। हम बात कर रहे हैं टूथब्रश की, मुंह के अंदर की सफाई करने और बैक्टीरिया को खत्म करने के लिए हर कोई ब्रश करता है। लेकिन इस टूथब्रश की सफाई के बारे में शायद ही कोई सोचता है। अब आप कहेंगे कि हम तो हर 3 महीने में ही टूथब्रश बदल देते हैं। लेकिन क्या 3 महीनों में टूथब्रश पर बैक्टीरिया की ग्रोथ नहीं होती? क्या केवल पानी से धो देने से सारे बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं? दरअसल, काफी सारे लोग तो बाथरूम में रखे ब्रश को पानी से भी धोने की आदत नहीं रखते और डायरेक्ट उस पर टूथपेस्ट लगा कर ब्रश करना शुरू कर देते हैं। डेंटिस्ट ने बताया कि अपने टूथब्रश को डिसइंफेक्ट करने की जरूरत होती है और इस काम के लिए ये 2 तरीके बहुत ही आसान है। जिसे...