अयोध्या, फरवरी 19 -- तारुन, संवाददाता। थाना क्षेत्र की एक ग्राम सभा में लड़की की शादी तय हुई। लेकिन शादी के पांच पहले ही वर पक्ष ने वैवाहिक बंधन में बंधने से इंकार कर दिया। इसे लेकर लड़की पक्ष के लोगो के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने पुलिस का सहारा लिया। परिणाम स्वरूप गुरुवार को वैवाहिक कार्यक्रम में वर वधु एक दूजे के हो गये । इस कार्य की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र पांडेय ने बताया कि क्षेत्र की ग्राम पंचायत विजयनपुर सजहरा की एक युवती की शादी सुल्तानपुर जिले में परिजनों द्वारा तय की गई थी। शादी की तिथि 19 फरवरी नियत की गई थी। परन्तु वर पक्ष ने किसी बात को लेकर शादी करने से इंकार कर दिया था। युवती 15 फरवरी को थाने आई और घटना की जानकारी देते हुये लिखित तहरीर दी। इस पर आवश्यक कार्रवाई करते हुये वर पक्ष क...