नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- पार्टी में टूटफूट, अपनों को एकजुट रखने की चुनौती, अदालती चक्कर, जज के साथ टकराव... एक तरफ जब आम आदमी पार्टी (आप) और इसके मुखिया अरविंद केजरीवाल चौतरफा मुसीबतों से घिरे हुए तब दूसरी तरफ गुजरात से उनके लिए खुशखबरी की कुछ फुहारें जरूर हैं। गुजरात में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद भी भगवा दल के सबसे प्रचंड गढ़ में 'आप' ने कई सीटों पर जीत हासिल करके एक बार फिर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। इसके अलावा भाजपा के पूर्व विधायक को हराकर एक बड़ा झटका भी दिया है। शुरुआती कुछ घंटों की मतगणना में ही पार्टी को कई तालुका पंचायत, नगर पालिकाओं और अन्य निकायों में कुछ सीटें मिल गईं।देखिए कहां-कहां AAP की जीत -आप के गुजरात प्रभारी गोपाल इटालिया ने कहा कि भाजपा के गढ़ माने जाने वाले गुजरात के निकाय चुनाव में अब तक आए नतीजों में आम आदमी...