अलीगढ़, जून 19 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। विकास कार्यो में ज़ीरो टोरलेन्स की नीति पर लगातार कार्य करने वाले नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने गुरूवार को वार्ड-88 ज़ाकिर नगर क्षेत्र का निरीक्षण किया। यहां गली नम्बर तीन में नसीम के मकान से इकरार के मकान तक लगभग 27 लाख 63 हज़ार की लागत से जनहित में निर्माण कराये जा रहे आरसीसी सड़क व नाली निर्माण में लापरवाही व मानक के विपरीत निर्माण करने पर एक्शन लेते हुए सम्बंधित ठेकेदार रफीक मोहम्मद कॉन्ट्रैक्टर द्वारा गली में बनाई गई नाली को दोबारा तोड़कर बनाने के निर्देश दिये है। नगर आयुक्त ने कहा कि अगर अगले सात दिनों में मानक के विपरीत बनी नाली को तोड़कर नवनिर्माण नहीं किया जाता है तो फर्म को ब्लैकलिस्टेड करने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं मौके पर निर्माणाधीन नाली को मानक के विपरीत पाए जाने पर उसे तत्काल तोड़क...