गुड़गांव, जनवरी 28 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। मिलेनियम सिटी की सड़कों पर मौत का पर्याय बने टूटे और बदहाल मैनहोल को लेकर आखिरकार नगर निगम जाग गया है। शहर में बढ़ रहे हादसों और नागरिकों की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने इंजीनियरिंग विंग को सख्त निर्देश जारी किए हैं। इसके बाद अब शहर के सभी 36 वार्डों में एक साथ मैनहोल सुधार अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत न केवल टूटे हुए ढक्कनों को बदला जा रहा है, बल्कि सड़क की सतह से ऊंचे उठे मैनहोल को भी लेवल में लाने का काम युद्धस्तर पर शुरू हो गया है। बता दें कि आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार ने शहर में टूट मैनहोल, सड़कों से ऊंचे बने चैंबर और सीवर के मैनहोल, खुले मैनहोल को लेकर तीन दिन का बदहाल मैनहोल के नाम से अभियान चलाया था। इसके लिए तीनों दिन अलग-अलग शीर्षक के सा...