टूटे बिजली तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत
औरंगाबाद, मई 21 -- गोह प्रखंड के उपहारा थाना क्षेत्र के हरिगांव में गुरुवार को करंट की चपेट में आने से 52 वर्षीय मजदूर महेश विश्वकर्मा की मौत हो गई। मृतक सुरिष्ठ विश्वकर्मा के पुत्र थे। घटना की सूचना मिलते ही उपहारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेजने के बाद परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि महेश विश्वकर्मा गांव की सड़क से घर लौट रहे थे। इसी दौरान वह जमीन पर टूटकर गिरे बिजली तार की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया तथा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। यह भी पढ़ें- बिजली के खंभे से टकराकर बाइक सवार अधेड़ की मौत मृतक के चार पुत्रियां और एक पुत्र हैं। परिजनों ने बताया कि बड़ी पुत्री सपना कुमारी की शादी कुछ महीनों बाद तय थी। घटना के बाद पत्नी संगीता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.