टूटे बिजली तार की चपेट में आने से किसान की मौत
हरदोई, मई 23 -- मल्लावां। क्षेत्र में 11 हजार वोल्ट लाइन का टूटा तार एक वृद्ध किसान की मौत का कारण बन गया। खेत की ओर गया वृद्ध किसान अचानक टूटे पड़े 11 हजार लाइन के तार की चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई है। क्षेत्र के माझगांव निवासी परमेश्वरदीन किसान जो रोज की तरह अपने खेत पर लगे ट्यूबेल से फीता डालकर पानी लगा रहे थे। तभी पहले से टूटे पडे ग्यारह हजार लाइन के तार की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। यह भी पढ़ें- फूल तोड़ने गई महिला पर टूट कर गिरा बिजली का तार, मौत घटना से पूरे घर में मातम छा गया। मृतक के दो पुत्र है। इसमें एक कानपुर में नौकरी करता है तथा दूसरा गांव में खेती किसानी करता है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विद्युत लाइन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.