प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 1 -- लालगंज के रायपुर तियाई विद्युत उपकेंद्र से जुड़े महाराजपुर (जगन्नाथपुर) में दो दिन पहले आई आंधी में दो पोल टूटकर गिर गए। जिससे गांव की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। गांव के लोगों ने बिजली निगम के अधिकारियों को सूचना दी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। दो दिन बीतने के बाद भी अभी तक गांव के लोग बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। रायपुर तियाई विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता दिलीप कुमार ने कहा कि पोल टूटने के बारे में जानकारी हुई है। इस्टीमेट बनाकर भेजा गया है। जल्द ही नया पोल लगाकर सप्लाई बहाल करा दी जाएगी। यह भी पढ़ें- 40 घंटे बाद भी बिजली बहाल नहीं होने पर ग्रामीणों ने दिया धरना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...