भागलपुर, फरवरी 28 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर के महात्मा गांधी पथ स्थित सीएस कंपाउंड के सामने तोड़ी गई जलापूर्ति पाइपलाइन की मरम्मत का काम दिनभर चलता रहा। नगर निगम की टीम ने पाइप को बदलने के लिए सबसे पहले सड़क के किनारे जेसीबी से खोदकर एक विशाल गड्ढा किया। फिर करीब 15 फीट लंबी पाइपलाइन को दो छोर से काटकर निकाला गया। इसकी जगह पर नया पाइप लगाने की प्रक्रिया देर शाम तक जारी रही। पुराने पाइपलाइन के साथ नए पाइप के दोनों छोर को वेल्डिंग कर जोड़ा जा रहा है। मरम्मत कार्य में लगे कर्मियों ने बताया कि जबतक पाइपलाइन को दुरुस्त नहीं किया जाएगा तबतक काम जारी रहेगा। दरअसल, गुरुवार को एक टेलीकॉम कंपनी की ओर से अंडरग्राउंड केबल बिछाने के दौरान ड्रिल मशीन की ठोकर से जलापूर्ति पाइप फट गया था। पाइपलाइन फटते ही सड़क पर तेजी से पानी बहने लगा। भीड़भाड़ वाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.